जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सर्वोदय समिति ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को 13 सितंबर को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होने वाले राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम साझी शहादत साझी विरासत कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान, महासचिव मनोज कुमार सिंह एवं कार्यक्रम समन्वयक राणा सिंह ने रांची जाकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से भेंट की और और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कमलेश ने कार्यक्रम में आने की सहमति और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...