जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक अनौपचारिक चर्चा हुई। संध्या 6 बजे के करीब श्रवण कुमार बिष्टुपुर आए। सरयू राय ने उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं के बीच पुराने दिनों, बिहार और झारखंड की राजनीति पर अनौपचारिक चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...