जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्यव्यापी आईसीटी चैंपियनशिप यानी ई-शिक्षा महोत्सव- 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के भीतर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को आधुनिक बनाना और छात्रों व शिक्षकों में तकनीकी दक्षता को मजबूत करना है। यह चैंपियनशिप राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्रतिभागी अपनी डिजिटल योग्यता, समस्या-समाधान की क्षमता, रचनात्मकता और तकनीक के नए एवं इनोवेटिव उपयोगों का प्रदर्शन कर सकेंगे। पूरी प्रतियोग...