Jamshedpur News: सदर अस्पताल में ब्लड सेपरेटर मशीन लगाने की कार्रवाई शुरू
जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: खासमहल के सदर अस्पताल में जल्द ब्लड सेपरेटर मशीन लगेगी। अभी ब्लड बैंक में सेपरेटर मशीन के लिए वायरिंग एवं एसी का काम शुरू है। ब्लड बैंक में सेपरेटर मशीन लगने से एक यूनिट रक्त से कई मरीजों की जान बच सकती है। क्योंकि ब्लड सेपरेटर मशीन के माध्यम एक यूनिट से रेड ब्लड सेल, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग किए जाते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत होती है, जबकि आग से जलने वाले मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जाता है। वहीं, दुर्घटना, सर्जरी व प्रसव के दौरान ज्यादा रक्त निकलने के कारण मरीजों को रेड ब्लड सेल्स दी जाती है। अभी सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से मरीज को एक ही तरह की रक्त मिलती है। ज्यादा जरूरत होने पर अस्पताल प्रबंधन जमशेदपुर ब्लड बैंक से अलग-अलग कॉम्पोनेंट्स के रक्त की व्यवस्था करता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.