जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस गोलचक्कर व कालीमाटी रोड में भारी वाहनों की जम के कारण बीते रात रेलवे फ्रेंड्स क्लब के शशांक शेखर की ट्रेन छूट गई। इससे शशांक शेखर ने ट्रैफिक डीएसपी से शिकायत की है। यात्री के अनुसार उसका टिकट मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में था। उसने ट्रैफिक डीएसपी से बड़े वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने का आग्रह किया है ताकि भविष्य में अन्य किसी की ट्रेन सड़क पर जाम के कारण नहीं छूटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...