जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: बढ़ते मॉल कल्चर और ऑनलाइन मार्केटिंग के बीच सड़क जाम होने से जुगसलाई के दुकानदारों के समक्ष नई चुनौती खड़ी हो गई है। बाजार की सड़कों पर जाम के कारण जमशेदपुर के दूरदराज क्षेत्र से लोग जुगसलाई आने से कतराने लगे हैं। जबकि यहां की दुकानों में जमशेदपुर के अन्य बाजार से अनाज, मसाला, दवा, रेडीमेड व कपड़े, बर्तन, चाय पत्ती, पटाखा, इलेक्ट्रिकल सामान, स्टेशनरी, कॉफी-कलम, प्लास्टिक व कागज से बने सामान, जूते-चप्पल एवं दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं सस्ती मिलती हैं। इससे शादी विवाह या अन्य उत्सव के लिए लोग भारी पैमाने में खरीदारी करने जुगसलाई की थोक एवं खुदरा दुकानों में आते हैं, लेकिन सड़क जाम से दो-चार होने के बाद लोग ऑनलाइन सामान मंगाने लगे हैं। इससे जुगसलाई के खुदरा व्यापार पर व्यापक असर पड़ रहा है। एक दुकानदार ...