Jamshedpur News: सट्टा-ड्रग्स के खिलाफ विचार क्रांति सम्मेलन कल
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) युवा मोर्चा की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को 'सट्टा एवं ड्रग्स के विरुद्ध विचार क्रांति सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होने वाले सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह सम्मेलन के संयोजक हैं।मनोज सिंह ने बताया कि सम्मेलन साकची स्थित धालभूम क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। इसमें जमशेदपुर के अलावा शहर से बाहर के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में सैकड़ों लोगों की भागीदारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.