जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड के ग्राम संसद भवन बिड़रा में सोमवार को वार्षिक आमसभा हुई। खेड़ुआ, पटमदा, दिघी, महुलबना एवं बिड़रा पंचायत की आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की यह बैठक थी। पांचों पंचायतों के सखी मंडलों से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा और खगेन चंद्र महतो मौजूद रहे। पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, बिड़रा पंचायत की मुखिया काजल सिंह और उप मुखिया गोपाल गोराई समेत अन्य अतिथि भी थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। स्वयं सहायता समूहों के जरिए आर्थिक गतिविधियां चलाकर परिवार की आजीविका बढ़ाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।संकुल यह भी पढ़ें- Dumka News: रामगढ़ में धोबा महिला संकुल की वार्षिक आमसभा विधायक ने दीदियों को किया सम्मानित अध...