Jamshedpur News: संपन्न हुआ अकिल आखड़ा का 42वां फुटबॉल टूर्नामेंट एवं सांस्कृतिक संध्या
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: करनडीह स्थित एसएस हाई स्कूल मैदान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अकिल आखड़ा द्वारा 42वें एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट और सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजदीप एंड मिष्टी एफसी, घाघीडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोमांस क्लब, चाईबासा दूसरे, एएससी, धरमटीला तीसरे और बीएसके, करनडीह चौथे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विशिष्ट अतिथि मुखिया सरस्वती टुडू और समाजसेवी जगत मार्डी ने भी ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: गांधी जयंती पर नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.