जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर साई परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में घोड़ाबांधा स्थित श्री साईनाथ देवस्थानम में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक शारदीय नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि, आरती एवं दुर्गा सप्तशती परायण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। सभी पूजन अनुष्ठान श्री साईनाथ देवस्थानम के विद्वान पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।उत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कलश स्थापना के साथ होगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे पूजा, सुबह 8:45 बजे पुष्पांजलि तथा सुबह 9 बजे मंगल आरती की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गुजराती सनातन समाज का नवरात्रि महोत्सव कल से वहीं, संध्या आरती प्र...