जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर-17, टेल्को कॉलोनी, जमशेदपुर की बैठक दुर्गा पूजा मैदान में आज संपन्न हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पूजा की तैयारियों, व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

बैठक में नेतृत्व परिवर्तन बैठक के दौरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने व्यक्तिगत कारणों से स्वेच्छा से अध्यक्ष पद से अपना लिखित इस्तीफा प्रस्तुत किया। कमेटी ने उनके इस्तीफे को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया तथा उनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रतन ...