Jamshedpur News: श्री राम पादुका आश्रम में भगवान शिव का अन्नाभिषेक
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: शरद पूर्णिमा पर रविवार को कदमा फॉर्म एरिया स्थित श्री राम पादुका आश्रम में भगवान शिव का विधि-विधान से अन्नाभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत श्री गणेश अर्चना से हुई। इसके बाद 11 बार श्री रुद्र पाठ किया गया। इस दौरान पंडितों ने रुद्रम का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक संपन्न कराया। अनुष्ठान में पंडित पी. राजेश, एस. रामचंद्रन, पट्टाभिरामन, गणेश और गुरु ने धार्मिक विधियों का निर्वहन किया। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से आश्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आश्रम समिति के अध्यक्ष एस. सुब्रमण्यम के अलावा राजन, एस. नटराजन, एस. सुरेश, गीता रमन, राधा सुरेश, शोभा नटराजन सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.