जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। कॉलोनी के उप मुखिया संतोष ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर शुगर एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के अलावा दांत, आंख के विशेषज्ञ शिविर में रहेंगे। एक मशीन से हृदय रोगियों की जांच करने के साथ ही आयुष चिकित्सक जरूरतमंदों को उचित सलाह देंगे। उप मुखिया ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से स्वास्थ्य जांच शिविर में आकर चिकित्सकों की सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है क्योंकि स्वास्थ्य जांच के साथ ही जरूरतमंद को उचित दवा भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...