जमशेदपुर, अक्टूबर 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्रीनाथ पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के युवा शटलरों ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतिष्ठित 'जोगा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया। फाइनल में स्कूल की टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर को एकतरफा मात देकर जूनियर बालक वर्ग का सम्मान हासिल किया। निर्णायक मुकाबले में कक्षा 8वीं 'ए' के आर्यन टुडू और अमन टांडी की जोड़ी शुरू से अंत तक छाई रही। उन्होंने आक्रामक अंदाज और बेहतरीन कोर्ट कवरेज से विपक्षी टीम को मुकाबले में टिकने नहीं दिया। शानदार जीत पर स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक ने दोनों को बधाइयाँ दीं तथा उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जोग्गा इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 क...