जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो कमेटी की ओर से मंगलवार को मानगो के डिमना चौक से "पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन उनुयहार जोहार यात्रा" की भव्य शुरुआत की गई। यात्रा रवाना होने से पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर भारी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने एकत्र होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सोमेश सोरेन, समीर मोहंती, जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, राजू गिरि और लक्ष्मण टुडू समेत कई प्रमुख झामुमो नेताओं ने संयुक्त रूप से यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सोनारी में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुबली पार्क गोलचक्क...