Jamshedpur News: शिक्षिका रजनीगंधा दास की सड़क दुर्घटना में मौत
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के एदलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रजनीगंधा दास की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। वह झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर इकाई की एक सक्रिय सदस्य थीं। यह हादसा उस समय हुआ जब वह रोज की तरह विद्यालय जा रही थीं, तभी रास्ते में हाईवे पर उनकी दो पहिया अचानक स्किट कर गई। दुर्घटना के दौरान हेलमेट टूटने से उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।गंभीर हालत में उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस आकस्मिक और हृदयविदारक घटना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण समेत सभी सदस्यों ने दिवंगत शिक्षिका के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.