जमशेदपुर, अक्टूबर 18 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में शिक्षकों और कर्मचारियों की डिजिटल उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नीशू कुमारी ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में शिक्षकों का उपस्थित न होना बहुत बड़ी लापरवाही और छात्रों के भविष्य के साथ सीधा धोखा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय समीक्षा के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि सितंबर और अक्तूबर 2026 में जिले के 10 प्रमुख उच्च विद्यालयों की ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति पूरी तरह शून्य दर्ज की गई है। लगातार निर्देशों की अनदेखी के कारण राज्य स्तर पर जिले की शैक्षणिक रैंकिंग में भारी गिरावट आ रही है। विभाग के कड़े निर्देश के अनुसार, सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में दैनिक बायोमेट्रिक हाजिरी के ...