जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: परसूडीह के हरहरगुट्टू की युवती ने हलुदबनी निवासी मथुरा मोहन टुडू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर परसूडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। परसूडीह थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, वह दिसंबर 2025 से आरोपी के संपर्क में थी। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। युवती का आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद उसने युवती को शादी का भरोसा दिया था। कुछ समय बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने परसूडीह थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत...