Jamshedpur News: शहर में बिना नंबर की बाइक अपराधियों का हथियार
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: शहर में बिना नंबर की बाइक अपराधियों के लिए पहचान छिपाने का आसान जरिया बन गई है। लूट, छिनतई और दूसरी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपराधी ऐसी बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि सीसीटीवी कैमरों में वाहन की पहचान मुश्किल हो जाए। पुलिस की जांच में पिछले छह महीने में 30 से अधिक घटनाओं में बिना नंबर की बाइक के इस्तेमाल की बात सामने आई है। अपराधी हेलमेट पहनकर वारदात करते हैं और बिना नंबर की बाइक से फरार हो जाते हैं। इससे सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस के लिए वाहन की पहचान करना चुनौती बन जाती है। अपराधी केवल बिना नंबर की बाइक का ही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल की जा रही हैं। चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर पुलिस को गुमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.