जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी होती नजर आ रही है। दोपहर और शाम के व्यस्त समय में प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से जाम की स्थिति बन रही है। कई प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन चालक खुद ही यातायात व्यवस्था संभालने को मजबूर हैं। इससे थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय लग रहा है। शहर में दोपहर के बाद स्कूल और कार्यालय से लौटने वाले लोगों के साथ बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। मानगो, साकची, बिष्टूपुर, स्टेशन रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगता है। कई जगह सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने से सड़क की चौड़ाई भी कम हो जा...