Jamshedpur News: शरद पूर्णिमा पर घर-घर मां लक्ष्मी की आराधना, बंगाली समाज ने की कोजागरी लक्ष्मी पूजा
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: शरद पूर्णिमा पर रविवार को शहर में विभिन्न समुदायों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। बंगाली समाज के लोगों ने घरों और विभिन्न स्थानों पर कोजागरी लक्ष्मी पूजा की। इसे लेकर समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। लोगों ने फल-फूल, मिठाई और पूजा सामग्री की खरीदारी की। कोजागरी लक्ष्मी पूजा के लिए लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की। शाम होते ही घरों में पूजा शुरू हो गई। सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने व्रत रखा। घरों के द्वार पर मां लक्ष्मी के चरणों के निशान की रंगोली बनाई गई। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात धन की देवी लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। इसलिए इस रात जागने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: कुंडहित में धूमधाम से मनाया गया कोजागरी लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.