जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया गया। इसमें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विवरण में सुधार कराने और पुनरीक्षण से संबंधित नोटिस के मामलों के निष्पादन में लोगों को सहायता दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिविरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एसएसजी हाई स्कूल साकची, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस सिदगोड़ा और राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय धतकीडीह सहित अन्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मतद...