जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जीवन बीमा निगम जमशेदपुर मण्डल द्वारा बिष्टुपुर में वॉकाथॉन का आयोजन किया गया । 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' इस संदेश के साथ आयोजित किये गये इस वॉकाथॉन का शुभारंभ जमशेदपुर मण्डल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा द्वारा जीवन प्रकाश भवन बिष्टुपुर से किया गया। वॉकाथॉन बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए गोपाल मैदान तक एवं वापस जीवन प्रकाश भवन पर आकर समाप्त हुआ। कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अभिककर्ताओं में खेल के प्रति रुचि विकसित करना जो उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाये , यही इसका उद्देश्य था। प्रबंधक (कार्मिक व औद्योगिक संबंध) के मीनाक्षी समेत काफी संख्या में कर्मचारियों व अधिकारियों ने इसमें भाग लिया । यह भी पढ़ें- खेल दिवस की पूर्व संध्या पर खेल ...