जमशेदपुर, अगस्त 26 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते का फिटमेंट स्लिप जारी होने के बाद यूनियन के भीतर पिछले और वर्तमान समझौते को लेकर बहस शुरू हो गई है। यूनियन के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में कमेटी मेंबरों ने वर्तमान वेज रिवीजन समझौते को लेकर अध्यक्ष से कई सवाल किए हैं। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद के कार्यकाल में हुए 2019 के समझौते और मौजूदा समझौते की तुलना करते हुए वर्तमान नेतृत्व की उपलब्धियों पर सवाल उठाए।

समझौते की समीक्षा कमेटी मेंबरों ने कहा कि 2019 के समझौते में टीएसटीएस और टीएसएसएस नाम से दो कंपनियां बनाने और आउटसोर्स कार्यों को इनसोर्स करने का निर्णय हुआ था। इसके उदाहरण के तौर पर टीएमएच की करीब 700 नर्सों का हवाला दिया गया, जो पहले वेंडर के माध्यम से काम करती थीं। सदस्यों ने सवाल किया कि 2...