जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। वूमेन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, झारखंड इकाई द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मैच का रविवार शाम आयोजन किया गया है। मैच में बंगाल महिला फुटबॉल टीम और झारखंड टीम आमने-सामने होंगी। कार्यक्रम गुड़िया मैदान, बिरसानगर में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे, जबकि समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले और टाउन डिवीजन के कार्मिक विभाग प्रमुख रजत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...