जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: फोटो सरफराज जमशेदपुर, संवाददाता।

रक्तदान शिविर का आयोजन विहंगम योग टाटा संत समाज और आदित्यपुर संत समाज सरायकेला-खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में 28 अक्तूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। बिष्टूपुर स्थित विहंगम योग टाटा आश्रम, 8 जुबली रोड, सर्किट हाउस एरिया में शिविर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा।

आयोजन की तैयारियां और सहयोग कार्यक्रम के समन्वयक नीरज मिश्रा ने बताया कि संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज स्वर्वेद के प्रचार-प्रसार के माध्यम से मानवता के आध्यात्मिक, नैतिक और सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित हैं। उनके मार्गदर्शन में कई समाज कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। रक्त सेवा, मानव सेवा के संकल्प के साथ चलाए जा रहे इस अभियान की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संत प्रवर स्वयं रक्तदान कर करते हैं...