जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से मानगो चौक पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और तनावमुक्त जीवन जीने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डालसा के पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, मनोज महतो और जोबा रानी बास्के ने लोगों को बताया कि हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। पीएलवी ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी जीवन के लिए जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानसिक रूप से बीमार लोगों की सहायता में करें टोल फ्री 14416 नं...