जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को मोहरदा क्षेत्र में मजदूरों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य मेहनतकश लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना था।मेडिकल कैंप के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं बॉडी मास इंडेक्स की जांच की गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई और जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।कैंप में बड़ी संख्या में मजदूरों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आयोजकों ने कहा कि मजदूर वर्ग दिनभर मेहनत क...