जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में नशीले पदार्थों की पहचान के लिए 'एडवांस सलाइवा एंड सरफेस रेजिड्यू ड्रग एनालाइजर' लगाने का निर्णय लिया है। इस उपकरण की मदद से लार (सलाइवा) और किसी भी सतह पर मौजूद नशीले पदार्थों के अवशेषों की कुछ ही मिनटों में सटीक जांच की जा सकेगी। विश्वविद्यालय को 'ड्रग फ्री कैंपस' बनाने की मुहिम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और 'नशा मुक्त भारत अभियान' के बैनर तले यह कदम उठाया गया है। उपकरण की खरीद के लिए विश्वविद्यालय की कुलसचिव (रजिस्ट्रार) कार्यालय ने आधिकारिक नोटिस जारी कर योग्य वेंडरों से कोटेशन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से छात्...