जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: मानगो में पेयजल संकट की शिकायतों के बीच मंगलवार को विधायक सरयू राय ने मानगो इनटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद कई इलाकों में घरों तक पानी नहीं पहुंचने की स्थिति सामने आई। सरयू राय ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से मानगो के लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं। प्लांट में 2137 क्यूमैक्स के फ्लो से पानी पहुंच रहा था, जबकि वहां से 1852 क्यूमैक्स की दर से पानी आगे भेजा जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्लांट में दिनभर आने और भेजे जाने वाले पानी का समुचित रिकॉर्ड नहीं है। टंकियों में कितनी मात्रा में पानी जा रहा है और दोनों जोन में कितना पानी भेजा जा रहा है, इसकी भी जानकारी नहीं है। वॉल्व पूरी तरह नहीं खुलने अथवा ट्रीटमेंट प्लांट से टंकियों तक पानी पहुंचाने क...