जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बारीडीह स्थित विजया गार्डन में आरआरआर (कम करें, पुन: उपयोग करें और पुनर्चक्रण) अभियान चलाया गया। इसके साथ जैविक खाद की बिक्री और कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। अभियान का नेतृत्व सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के मुख्य मंडलीय प्रबंधक मनोज सिंह शेखावत और जेएनएसी के सिटी मैनेजर ज्योति पुंज ने किया। स्वच्छ भारत मिशन के प्रबंधक योगेश राणा ने जागरूकता गतिविधियों में योगदान दिया। अभियान का उद्देश्य घरों में अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में फेंकने के बजाय उनके पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना तथा चक्रीय अर्थव्यवस्था के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था。 यह भी पढ़ें- D...