जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना, जिला विकास एवं ग्रामीण विकास शाखा के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित विभागों को स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान पुल-पुलिया, पीसीसी एवं ग्रामीण सड़क, पहुंच पथ, कल्वर्ट, सामुदायिक भवन, पेयजल योजनाएं, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, रसोईघर, आंगनबाड़ी भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्रों की आधारभूत संरचना तथा खेल मैदान विकास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने धीमी प्रगति वाली योजनाओं के लिए विभागवार कार्ययोजना बनाकर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिएडीएम...