जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक सोमवार को सभापति हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों और पदाधिकारियों ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समिति ने अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति और काम की गुणवत्ता की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: प्राक्कलन समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति दिया गया जोरविकास योजनाओं की समीक्षा लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नियमित स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य संपोषित योजनाओं में देरी पर समिति ने अधिकारियों को योजना बनाकर काम पूरा कराने को कहा। संवेदकों के साथ नियमित बैठक कर प्रगति की निगरानी करने और अनावश्यक देरी करने वाले...