जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इससे महासंघ के नेता भड़क गए और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया। महासंघ ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की संवादहीनता पर सवाल उठाए। महासंघ के अनुसार, कुलपति प्रो. इला कुमार ने दो नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सिदगोड़ा परिसर में वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुलाया था। इसके बावजूद निर्धारित समय पर न तो कुलपति उपस्थित हुईं और न ही उनकी ओर से कोई पूर्व सूचना दी गई। उल्टे, विश्वविद्यालय के सुरक्षा पर्यवेक्षक ने कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर के आदेश का हवाला देकर महासंघ के प्रतिनिधियों को मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। ...