जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के हिंदी विभाग में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष सुनीता गुड़िया, कंचन गिरि, सुदेष्णा बनर्जी, डॉ. हरेन्द्र पंडित सहित हिंदी विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सुनीता गुड़िया ने तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। कंचन गिरि एवं सुदेष्णा बनर्जी ने रामचरितमानस सहित उनकी अनेक रचनाओं में निहित भक्ति, लोकमंगल, मर्यादा और मानवीय मूल्यों की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तुलसीदास द्वारा रचित विभिन्न पदों का भावपूर्ण पाठ भी किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तुलसीदास की साहित्यिक एवं सांस्कृत...