Jamshedpur News: लोन बकाया मामले में तार कंपनी के पूर्व अधिकारी हिरासत में, पीआर बांड पर रिहा
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील की तार कंपनी के पूर्व अधिकारी आशीष अधिकारी को बिरसानगर पुलिस ने शनिवार को लोन बकाया से जुड़े एक मामले में हिरासत में लिया। हालांकि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पीआर (पर्सनल रिकग्निजेंस) बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, आशीष अधिकारी के खिलाफ एक वित्तीय संस्थान की ओर से लोन की अदायगी नहीं करने के मामले में न्यायालय से नोटिस जारी हुआ था। इसी आधार पर बिरसानगर थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई न्यायालय से जारी आदेश और नोटिस के अनुपालन में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.