Jamshedpur News: लोको में ट्रेन से कटकर महिला की मौत
जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह में लोको के पास मंगलवार देर शाम ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। शव की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इधर, सूचना मिलते ही परसूडीह पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। महिला का शव बीच से दो टुकड़ों में बंटा है। हालांकि अबतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता महिला की जानकारी हासिल कर पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.