जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: कोल्हान के एकमात्र जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई सत्र लेट होने से प्रभावित हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-29 की नामांकन प्रक्रिया पांच माह देर से नवंबर में शुरू हुई। इसे जून में ही शुरू हो जाना चाहिए था। विवि की सुस्ती का असर कानून की पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। समय पर डिग्री नहीं मिलने से विद्यार्थियों की वकालत की तैयारी, न्यायिक सेवा की प्रतियोगी परीक्षाओं और आगे की योजना भी प्रभावित हो सकती है। चालू सत्र में एलएलबी कोर्स संचालन के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से कॉलेज को जून 2026 में ही मान्यता मिल चुकी थी। कॉलेज प्रबंधन ने केयू को नामांकन के लिए लगातार पत्राचार किया। इसके बाद पांच माह देर से विवि स्तर पर प्रक्रिया शुरू की गई। लगातार प...