Jamshedpur News: लापरवाही : 8 साल में नहीं बना 5 करोड़ का स्कूल भवन, 40 किमी दूर जा शिक्षा ले रहीं 350 छात्राएं
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: सरकारी तंत्र की लापरवाही का खामियाजा बोड़ाम प्रखंड की सैकड़ों छात्राएं भुगत रही हैं। बोड़ाम के भुला गांव में 5 करोड़ की लागत से बनने वाला बोड़ाम झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय भवन आठ साल बाद भी बन नहीं पाया है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल भवन तैयार होने से पहले ही यहां छात्राओं का नामांकन शुरू कर दिया गया था। ऐसे में बोड़ाम की छात्राओं को अपने प्रखंड से करीब 40 किमी दूर सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ना पड़ रहा है। भुला में साल 2015 में आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा हुई थी। वर्ष 2016 से छात्राओं का नामांकन भी शुरू हो गया, लेकिन भवन निर्माण की प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई। इसके बाद भी स्कूल भवन निर्माण कार्य अबतक पूरा नहीं हुआ है। अबतक भवन का महज 10 से 15 प्रतिशत काम ही पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.