जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: लखनऊ से आदित्यपुर तक एक दिवसीय स्पेशल ट्रेन चलेगी। बताया जाता है कि ट्रेन लखनऊ से 10 अक्तूबर को रवाना होगी, जबकि आदित्यपुर से ट्रेन 15 अक्तूबर को लखनऊ के लिए खुलेगी। झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल स्थित शालीमार के लिए दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन 14 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। स्पेशल ट्रेन से मुरी व बोकारो के यात्रियों को बंगाल से आवागमन में सहूलियत होगी। इससे पूर्व 6 से 29 अक्तूबर तक टाटानगर स्टेशन होकर संतरागाछी मुंबई के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ था। यह भी पढ़ें- गोमो होकर 10 को चलेगी लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल हटिया से भी बेंगलुरु व मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। यह भी पढ़ें...