Jamshedpur News: लक्ष्य फाउंडेशन ने ग्रामीण बच्चों के साथ हलुदबनी में मनाया स्वतंत्रता दिवस
जमशेदपुर, अगस्त 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बोड़ाम प्रखंड के हलुदबनी मध्य विद्यालय में युवा सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहित सिंह एवं ग्राम प्रधान ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों, झारखंडी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें सही अवसर व मंच प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस बच्चों में देशप्रेम, आत्मविश्वास एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का माध्यम है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कल्याण गुरुकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.