Jamshedpur News: लक्ष्मीनगर में माहवारी जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बांटा पैड
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: लक्ष्मीनगर। विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर में माहवारी जागरूकता एवं पर्यावरण रक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। डॉ. मनीष झा ने मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करने की जानकारी दी। पल्लबी झा ने कचरा निष्पादन एवं उचित अपशिष्ट प्रबंधन पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।इस अवसर पर सभी छात्राओं को "प्रोजेक्ट बाला" के अंतर्गत पुनः उपयोग किए जा सकने वाले बाला पैड प्रदान किए गए, साथ ही सुरक्षित उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी दी गई। यह आयोजन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.