Jamshedpur News: लंबित कांडों के अनुसंधान में लापरवाही न बरतें: एसएसपी
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जिले में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने समीक्षा बैठक की। एसएसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में लंबित कांडों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसएसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने के साथ निष्पक्षता और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने और किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। प्रत्येक मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अनुसंधान की प्रगति पर लगातार नजर रखने और मामलों के निष्पादन में अनावश्यक दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.