जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: बोड़ाम प्रखंड के रोजगार सेवकों ने 14 महीने से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों के अंदर उनके बैंक खातों में मानदेय जमा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में कहा कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें क्षेत्र भ्रमण करने के साथ ही परिवार का भरण-पोषण करने में गंभीर आर्थिक कठिनाई हो रही है। कई बार प्रखंड और जिला स्तर पर आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि हर बार भुगतान में देरी के लिए तकनीकी समस्या का हवाला दिया जाता है, जो प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है। यह भी पढ़ें- Ara News: मानदेय के लिए कृत्रिम गर्भाधान कर्मियों की हड़ताल जारी, डीएम को ज्ञापन वर्तमान स्थिति में परिवार चल...