Jamshedpur News: रेलवे सिविल डिफेंस के कार्यों को और प्रभावी बनाने की योजना
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने नए एआरएम नीतीश कुमार का स्वागत किया। इस दौरान रेलवे सिविल डिफेंस के कार्यों की जानकारी देकर और ज्यादा प्रभावी बनाने की योजना से अवगत कराया। एआरएम सह इमरजेंसी ऑफिसर को रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर ने लोको पायलट, स्कूली छात्रो एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को विभिन्न तरह की आपदा से बचाव में प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, बचाव कार्यों व जागरूकता कार्यक्रम से अवगत कराया। रेलकर्मियों एवं शहर के नागरिकों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित पर भी चर्चा हुई। एआरएम से सहायक सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कल्याण कुमार साहू, डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, अनामिका मंडल, गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू व अन्य ने भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.