जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर के बागबेड़ा स्थित रेलवे मल्टी ट्रेनिंग सेंटर के सामने हॉस्टल बनेगा ताकि चक्रधरपुर मंडल या जोन के दूसरे स्टेशनों से ट्रेनिंग में आने वाले रेल कर्मचारियों को ठहरने की सुविधा मिल सके। बताया जाता है कि हॉस्टल बनाने की योजना के कारण ही ट्रेनिंग सेंटर के सामने दो लाल बिल्डिंग को रेलवे ने छोड़ दिया जबकि बाकी तोड़े जा रहे हैं। हॉस्टल के अभाव में अभी ट्रेनिंग में आने वालों को रेलवे के पुराने स्कूल में ठहराया जा रहा है लेकिन जल्द ही चंद कदम की दूरी पर ट्रेनिंग सेंटर और हॉस्टल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...