जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । स्वतंत्रता सेनानी एनके घोष की स्मृति में बुधवारको रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर शुरू कर दिया गया।प्रत्येक माह की भांति रक्तदान शिविर किया गया। रक्तदान शिविर समाजसेवी व रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन डीके घोष के पिता व स्वतंत्रता सेनानी स्व. एनके घोष की स्मृति में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में वैसे सभी रक्तदाता जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो, यानि 8 अप्रैल से पूर्व रक्तदान किये हुए रक्तदाता रक्तदान किए। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने वर्तमान समय में मच्छरजनित बीमारियों के कारण बढ़ रहे रोगियों और उनकी जरूरत के ब्लड कम्पोनेन्ट की आपूर्ति के लिए यह शिविर लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...