जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जेआरडी टाटा की जंयती पर जेमीपोल के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 29 जुलाई गुरुवार को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रेड क्रॉस के श्याम कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को एक साथ तीन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 29 जुलाई को ही सीमेंट कंपनी के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा और 29 जुलाई को केरवाडुंगरी पंचायत में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन युरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से होगा। यह भी पढ़ें- पोटका में 29 को स्वस्थ और नेत्र जांच शिविर लगेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...