जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 8 अगस्त को फूड फॉर हगंरी के संयोजन से साकची भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जबकि, 7 अगस्त को यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पुड़िहासा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित होगा। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य के साथ नेत्र जांच की सुविधा मिलेगी। शिविर में चयनीत मरीजों की आंखों का ऑपरेशन, दवा व चश्मा की नि:शुल्क सुविधा बागबेड़ा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...