जमशेदपुर, जुलाई 12 -- Jamshedpur News: मानगो के मुंशी मोहल्ला में राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या के मामले में अब पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी। वारदात स्थल से जब्त पत्थर, बांस और अन्य सबूतों की फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी। अदालत से अनुमति के बाद सभी जब्त सामग्री को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त वस्तुओं और घटनाक्रम की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके। इधर, इस मामले में घायल मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सब्बे का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिकित्सकीय अनुमति मिलने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड : आत्मसमर्पण के बाद राहुल दुबे गया जेल, निशानदेही पर चापड़ बरामद वहीं, घटना में फरार आरोपी अप्पा राव की गिरफ्तारी के...